
भिलाई -3 : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में गांव चलो अभियान के अंतर्गत भिलाई -3 मंडल के अध्यक्ष वरुण यादव के मार्गदर्शन में शांति पारा वार्ड क्रमांक 10 में वक्ता के रूप में उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ उपस्थित थे। सर्वप्रथम भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। वार्ड पार्षद गुरचरण सिंह, बूथ अध्यक्ष बृजेश सिंह एवं महिला प्रमुख श्रीमती चंचल साहू द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। गांव चलो अभियान के सह संयोजक महेंद्र साहू, तोरण सोनी, पार्षद श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, हर्षित साहू, हेमंत साहू एवं वार्ड प्रभारी एवं शक्ति केंद्र प्रभारी रामकुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित उपकार चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना 46 वां स्थापना दिवस मना रहा है और इस कार्यक्रम के तहत लगातार विभिन्न गांव में जन सेवा के कार्य किया जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, चाहे महतारी वंदन की बात करें,मोर आवास मोर मकान की बात करें, आयुष्मान कार्ड योजना, उज्जवला गैस योजना आदि विभिन्न योजनाओं के द्वारा जनकल्याण के कार्य किया जा रहे हैं।मंच संचालन वार्ड प्रभारी रामकुमार साहू एवं आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद गुरचरण सिंह मेहरा ने की।
इस अवसर पर संतोष राव, धात्री साहू, रेवती साहू सरिता साहू, सरस्वती पटेल, प्रभावती देवी, विभा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, सरिता पटेल,प्रमिला भीमा अंजनी यादव, दिलेश्वरी यादव, सीता यादव, गौतम यादव, चंचल साहू,जसबीर कौर, लता देवांगन, रोशनी निषाद, सुनीता चंदेल, कल्याणी पटेल, चंद्रकला दमाहे, यशजीत मेहरा, दीप कुमार पटेल एवं वार्ड के नागरिक एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।