छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनसेलूद

मटंग में मनाई गईं भक्तमाता कर्मा की जयंती माँ कर्मा एवं कृष्णचंद्र भगवान की मनमोहक झांकी निकालकर गांव का किया भर्मण

सेलुद, मनोज साहू की रिपोर्ट / अंचल के समीप ग्राम मटंग में तेलीकुल की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती मनाई गईं! कर्मा माता तथा कृष्णचंद्र भगवान की मनमोहन झांकी के साथ कलश यात्रा निकली गईं!कार्यक्रम का शुभारम्भ कर्मा माता के आरती के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं विधायक पाटन रहें!वंही कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन तथा विशिष्ट अतिथि डूलेश्वर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुंडरा, अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, दिनेश साहू जनपद सदस्य पाटन, अमित हिरवानी सरपंच ग्राम पंचायत मटंग, चंद्रप्रकाश वर्मा उपसरपंच ग्राम पंचायत मटंग, पूरन साहू भनसूली की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने कर्मा माता की जीविनी को बड़ी ही विस्तार से बताते हुऐ कहा की कर्मा माता अपनी भक्ति की शक्ति से भगवान का मन जीत लिया। भक्तिन माता कर्मा भगवान कृष्ण चंद्र को खिचड़ी का भोग लगाते थे जो महाप्रसादी के नाम से जाना गया। इसी के नाम से पूराने जमाने के लोग ऐक दूसरे से महाप्रसाद बधथे थे।
आगे श्री बघेल ने कहा की तेली समाज में दानवीर भामाशाह जैसे महान विभूति ने जन्म लिये है।तेली समाज के लोग मेहनतकश होते है।कर्मा माता ऐक महिला होकर भी प्रभु के भक्ति से युक्ती तथा चमत्कार दिखाया।

इस दौरान सरपंच अमित हिरवानी ने स्वागत भाषण दिये।साथ ही ग्राम के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया! ग्राम तथा समाज के विभिन्न मांगो को लेकर मुख्य अतिथि को आवेदन दिया।
कर्मा जयंती के अवसर पर स्थानीय इकाई के 13 पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज साहू ने किया।
रात्रिकालीन मनोरंजन के लिये पंडवानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कलश सजावट तथा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।

इस अवसर पर परदेशी साहू,लता साहू,राहुल साहू, गौकरण साहू, गोवर्धन साहू, हिरा साहू, जितेंद्र साहू, हरिबंस साहू तिलोचन साहू,अर्जुन साहू, घनश्याम पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज तथा ग्राम के लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!