जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव दुर्ग में नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ढालेश साहू का हुआ सम्मान

अंडा: दुर्ग जिला साहू संघ के तत्वधान में जिला स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें किसान नेता व जनपद सदस्य ढालेश साहू को नवनिर्वाचित स्वजातीय जनप्रतिनिधि समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
जिसमें छत्तीसगढ़ के पुर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ व पुर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन जागेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू, हस्तशिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू, पाटन तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू सहित समाज के सम्मानित छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, जिला साहू संघ दुर्ग व तहसील साहू संघ दुर्ग शहर व दुर्ग ग्रामीण ,पाटन , धमधा सहित प्रमुख पदाधिकारी व नवनिर्वाचित स्वजातीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।