अमलेश्वरदुर्ग भिलाईपाटनरायपुर

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

अम्लेश्वर : अम्लेश्वर भाजपा मंडल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती ग्राम भोथली में मनाया गया।

आपको बता दें वरिष्ठ भाजपा नेताओं के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के लिए किए गए योगदान को याद किया साथ ही उनके द्वारा लागू किया संविधान को सर्व समाज की उपयोगी बताते हुए संबोधित किया।

इस अवसर पर कमलेश चंद्राकार मंडल अध्यक्ष ,अमलेश्वर, धर्मेंद्र सोनकर कार्यक्रम संयोजक अमलेश्वर मंडल, दयानंद सोनकर नगर पालिका अध्यक्ष अमलेश्वर, डॉ आलोक पाल पार्षद, डॉ घनश्याम कौशिक, फेरहा राम धीवर, भाजपा नेता अजीत ठाकुर श्रीमति यमनी यादव पार्षद, श्रीमति रामेश्वरी मिलाऊ ठाकुर पार्षद, श्रीमति सुनीता सुखेदव साहू, श्रीमति वर्षा कश्यप, शिव साहू, मनोज यादव, विकास सोनी, देवा ठाकुर , मुरली निषाद, उग्रसेन साव, सरजू यादव, ऋषि निषाद, टीका राम साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!