भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वन मंत्री केदार कश्यप का जोशीला स्वागत

अम्लेश्वर 19 अप्रैल: दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका अम्लेश्वर वन मंत्री केदार कश्यप का भाजपा मंडल अम्लेश्वर नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा जोशीला स्वागत किया गया आपको बता दें प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण कर अद्यतन कार्याें का जायजा लेने पहुंचे थे। लघु वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु लगभग 23 करोड़ की लागत से 110 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रसंस्करण इकाई स्थापित किया जा रहा है। वन मंत्री श्री कश्यप ने इन इकाई में प्रसंस्करण होने वाले उत्पाद की जानकारी ली। गोदामों में भंडारित वनोपज, मिलेट्स फसल, प्रसंस्करण पश्चात् वितरण आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रसंस्करण संयंत्र का भी अवलोकन किया। उक्त आगमन के दौरान अम्लेश्वर के भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा तिरंगा चौक पर श्री कश्यप जा जोशीला स्वागत किया गया।
मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्रकार,नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, महामंत्री कैलाश यादव,युवा मोर्चा महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, महामंत्री रवि सिंगौर,राजू साहू,युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर, फेरहा राम धीवर सांसद प्रतिनिधि,नगर महामंत्री सोनू साहू,पार्षद गण डॉक्टर आलोक पाल, ललिता कुमार साहू,राजू सोनकर, खूबी राज सोनकर,सोहन निषाद, यामिनी यादव, नीलम मिंज, अजीत ठाकुर,शिवा साहू, विकास सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।