तहसील साहू समाज के तत्वधान में आज से होगा सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती समारोह का शुभारंभ

अम्लेश्वर : तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती का आयोजन बड़े धूमधाम से अम्लेश्वर डीह में आज से किया जा रहा है। आपको बता दें साहू समाज का यह कार्य लगातार 22 वर्षों से चल रहा है जो दूसरे समाजों के लिए एक सशक्त प्रेरणा और उदाहरण है।
समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि यह कार्य लगातार 22 वर्षों से कर रहे हैं इसके अंतर्गत लगभग 1000 बेटियों का विवाह हो चुका है व्यर्थ के खर्चों और दिखाओ से आज समाज में जो निर्धन वर्ग के लोग हैं उनको अपनी बेटी की विवाह में काफी दिक्कतों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है कई बार वह कर्ज में डूब जाते हैं जिसके गंभीर परिणाम भी निकालते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए साहू समाज ने आज से 22 साल पहले ही इसकी शुरुआत कर दी थी ताकि इस महंगाई के जमाने में कोई निर्धन बेटी के विवाह में बाधा न आए। उन्होंने बताया कि इसका सारा खर्चा समाज ही उठता है किसी प्रकार की कोई बाहरी आर्थिक सहायता नही है।उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में साहू समाज के अलावा पिछड़ा वर्ग भी शामिल हो सकता है सामूहिक विवाह का मुख्य उद्देश्य व्यर्थ के खर्च से बचाव सामाजिक एकता का संकल्प ही मुख्य उद्देश्य है।
अम्लेश्वर डीह में लगभग 7 एकड़ में मंडप बनकर तैयार हो रहा है जिसमें अलग-अलग मंडप बनाए गए है। हिंदू रीति रिवाज से मंत्र उच्चारण के साथ इनका विवाह संपन्न होगा। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन के अलावा छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण और पूर्व मंत्रियों की शामिल होंगे।
समाज के वरिष्ठ जनों ने बताया कि तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है 19 और 20 अप्रैल को यहां भव्य आयोजन होगा इसके लिए समाज ने अलग-अलग टीम कार्यकर्ताओं की तैयार कर रखी है जो अपने काम को सुचारू रूप से अंजाम दे रहे है ताकि सामूहिक विवाह में आने वाले भाई, बहनों, बेटियों, बड़े बुजूगो को इधर-उधर भटकना न पड़े और कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो।
कार्यक्रम की शुरुआत आज 19 अप्रैल को कृष्ण कर्मा आरती के बाद 1009 कलश के साथ शोभा निकाल कर की जाएगी। उसके पश्चात वैवाहिक कार्यक्रम में चूलमाटी, तेलमाटी, हल्दी का रश्म पूरा किया जाएगा। कलश शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू, विशेष अतिथि देवीश्री साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, दिव्या कलहारी जिला उपाध्यक्ष, दामिनी साहू जनपद सदस्य सहित अन्य होंगे।
20 अप्रैल को प्रथम सत्र में कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें 1009 दीप से महाआरती किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विशेष अतिथि अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बोर्ड दुर्ग, पुसउराम साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण, पोषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग शहर चंद्रभूषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ भिलाई -चरौदा, अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्यामलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ धमधा, मोरध्वज साहू पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग, दिनेश साहू सदस्य जनपद पंचायत पाटन, शैलेश साहू सदस्य जनपद पंचायत पाटन, अजय कुमार साहू सदस्य जनपद पंचायत पाटन होंगे।
द्वितीय सत्र में सामूहिक आदर्श विवाह एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन होगा जिसके मुख्य अतिथि विष्णु देव साहू मुख्यमंत्री छग शासन,प्रमुख अतिथि अरूण साव उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन,अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,विशिष्ट अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, जितेन्द्र साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छ.ग.शासन,विशेष अतिथि जागेश्वर साहू पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र शासन, डॉ. दयाराम साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष छ. ग. हस्तशिल्प बोर्ड, खिलावन साहू कार्य. अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर, प्रेमलाल साहू पूर्व महासचिव जिला साहू संघ दुर्ग, श्रीमति कल्पना साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, दयानंद सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर, ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर होंगे।
20 अप्रैल को डॉ अश्वनी साहू के नेतृत्व में हड्डी एवं दर्द निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसका लाभ कार्यक्रम में आए आम लोगों को मिलेगा।