तहसील साहू संघ पाटन की घोषणा राजिम जयंती पर हो सकता है अगला सामूहिक आदर्श विवाह

अम्लेश्वर 21 : तहसील साहू संघ पाटन के नेतृत्व में 24 जोड़ा का विवाह 20 अप्रैल को कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह के आयोजन पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तहसील स्तर के पदाधिकारी सहित पांच परिक्षेत्र और 99 इकाई के पदाधिकारी जोर-जोर से जुड़े हुए थे। साथ ही चूल्हा बरार के माध्यम से कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक आम नागरिकों को धन्यवाद स्थापित करने के लिए तहसील एवं पर परिक्षेत्र के पदाधिकारी को मंच पर बुलाया गया और बारी-बारी से सामाजिक बंधुओ का आभार एवं धन्यवाद स्थापित किया गया।
इसी क्रम में तहसील साहू संघ पाटन के पूर्वक तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने समाज के लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी आदर्श विवाह को राजीम जयंती के अवसर पर करने की अपुष्ट घोषणा की है। जिस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं की राय मांगी गई है।
आपको बता दें यदि ऐसा कार्यक्रम में परिवर्तन होता है तो निश्चित रूप से समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। माता राजिम की जयंती भी बहुत ही उत्सव पूर्वक धूम धाम से पाटन तहसील के तत्वधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में खर्च भी काम होगा गर्मी के मौसम में लोग हाल-बेहाल हो जाते हैं कार्यक्रम के चलते लोगो को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कार्यक्रम में सबसे बड़ी भोजन की व्यवस्था होती है जिसमें गर्मी की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ठंड के मौसम में यदि कार्यक्रम संपन्न होगा तो इसमें भी कम खर्च आएगी सब्जी भाजी की उत्पादन उस समय ज्यादा होती है इसलिए कम खर्च में ही भोजन भंडारा का भी आयोजन हो जाएगा। साथ ही मंच की व्यवस्था भी बड़ी होती है जिसमें बहुत ज्यादा कूलर पंखे की आवश्यकता होती है ठंड के समय होने पर इसमें भी कटौती होगी और खर्चे में निश्चित रूप से कमी आएगी। इस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को विचार कर तहसील में अपने विचार रखकर इस अपुष्ट खबर को पुष्ट करेंगे तहसील साहू संघ के द्वारा इस पर मोहर लगाएगी।