सरस्वती शिशु मंदिर का रिजल्ट घोषित, शत प्रतिशत रहा कक्षा वार परिणाम

अम्लेश्वर : विकास खंड पाटन अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर पाहंदा (अ)में सत्र 2024 ,25 का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी गण चेतन देवांगन अध्यक्ष, बिसरू राम कुर्रे उपाध्यक्ष एवं मनोहर लाल साहू सदस्य पलक गण आचार्य, दीदी प्रधानाचार्य एवं भैया बहन उपस्थित रहे। सभी कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा कक्षा अरुण से चतुर्थ एवं षष्ठ सप्तम का परीक्षा परिणाम पलक एवं समिति पदाधिकारी के द्वारा घोषणा हुआ। सभी कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत कर सम्मान किया गया। उक्त जानकारी संस्था प्रमुख चेला राम साहू ने मीडिया को शेयर किया।
कक्षा अरुण में प्रथम स्थान वेदांत साहू,द्वितीय स्थान दुर्गा एवं लीना कक्षा उदय में प्रथम स्थान तन्नू साहू ,द्वितीय स्थान श्रुति साहू,कक्षा प्रथम से प्रथम स्थान जयदेव साहू, द्वितीय स्थान प्रिंस सिंगौर एवं रूहानी यादव, कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान सुरुचि साहू, नीतू साहू तथा द्वितीय स्थान तान्या साहू, कक्षा तृतीय में प्रथम स्थान रश्मि साहू, द्वितीय स्थान नितेश साहू, कक्षा चतुर्थ में प्रथम स्थान जानवी साहू, द्वितीय स्थान भूमिका साहू कक्षा षष्ठ में प्रथम स्थान भूमिका निर्मलकर एवं द्वितीय स्थान जानवी यादव रहे कक्षा सप्तम में प्रथम स्थान चेतना साहू एवं द्वितीय स्थान में इंदु साहू रहे।सभी बच्चों ने अपने घर परिवार का नाम रोशन किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बच्चों को सम्मानित कर उत्सवर्धन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष चेतन देवांगन ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमारी संस्था में सदाचार संस्कार के साथ-साथ नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है तथा अपने विद्यालय के भैया बहन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर खेल में जाते हैं प्रतिवर्ष शैक्षणिक भ्रमण में जाते हैं। आपको बता दें नया सत्र 2025 ,26 हेतु प्रवेश प्रारंभ है कम शुल्क में अच्छी शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पाहंदा (अ)में दिया जाता है। कक्षा अष्टम तक सीधा प्रवेश लिया जा रहा है।