अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

उफारा में अवैध रेत खनन पर पंचायत प्रतिनिधियों ने लगाया रोक, शासन को लाखो रुपए का लगा रहा था चूना

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले के ग्राम उफरा मे अवैध उतखनन जोरो जोरो से चल रही है विगत कई दिनों से रेत का अवैध उतखनन चल रहा है जहाँ से रेत निकल रही हैं वहा पे लम्बा अवैध रास्ता बनाया गया है रेत निकालने के लिए रेत जहाँ से निकल रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है क़ी उन्होंने रेत निकालने के लिए चैन मोंटेन जेसीबी लगाया गया हैं बड़े बड़े चैन मशीनो के मदद से लोडिंग क़ी जा रही है। अवैध उतखानन के इस खेल मे कुछ रसूखदार व बड़े ठेकेदारों का ग्रुप शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार पाबंदी के बाद भी हर रात को ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम उफरा से रेत का बड़े पैमाने पर उतखानन कर इसे निर्माणधीन कार्यस्थलो मे पहुंचाया जा रहा हैं। और अधिकारी मौन बैठे तमाशा देखा रहे हैं। कोई कार्यवाही नहीं क़ी जा रही हैं। इस कारण से रेत माफिया के हौसले सातवे आसमान मे हैं। कई बार आवेदन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती। इसके कारण ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है।अभी फिर हाल पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा रेत खनन पर रोक लगा दिया।

वही ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में भी अवैध रूप से मुरूम खनन का खेल लंबे समय से चल रहा है। जिस पर प्रशासन मौन साधे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध मुरूम एवं मिट्टी खनन का कार्य रात भर ठेकेदारों के द्वारा की जा रही है। जंहा शासन प्रशासन का हाथ नहीं पहुंच पा रही है। अवैध मुरूम खनन करने वाले कार्यस्थल तक तो पहुंचा ही रहे हैं। वहीं बड़ी मात्रा में भंडारण भी कर रहे हैं जिसे बरसात में उच्च दामों पर बेची जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!