अमलेश्वरछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पंचायत प्रतिनिधियों का बैठक संपन्न, रूपेंद्र शुक्ला बने सरपंच संघ के अध्यक्ष

पाटन : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल कांग्रेस समर्पित जनप्रतिनिधियों का बैठक रेस्ट हाउस में 20 में को लिया। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा की सरकार में हो रहे अन्याय का बखान किया पंचायत स्तर पर डेढ़ साल में कोई भी विकास नहीं होने की बात कही। साथ ही जब त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुआ है। तब से नए सरपंचों को भी किसी प्रकार की काम भाजपा की सरकार ने नहीं मिल रही है। साथ ही मनरेगा की मजदूर इस सत्र में एक भी दिन काम नहीं कर पाई है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। लगातार पंचायत के द्वारा काम मांगा जा रहा है लेकिन शासन के द्वारा काम नहीं दी जा रही है। लोगो को परेशानी हो रही है।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपना परिचय पूर्व मुख्यमंत्री को दिया तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जिले में रोजगार गारंटी कार्य नहीं होने के कारण मजदूर पलायन कर रहे हैं। खासकर पाटन विधानसभा क्षेत्र में किसी भी पंचायत में कोई भी कार्य नहीं हो रही है। ना ही विकास की और ना ही मनरेगा कर कार्य जिसके लिए हमने कलेक्टर कार्यालय का भी घेराव किया था। लगातार भाजपा के शासन में जनप्रतिनिधियों को उपेक्षित होना पड़ रहा है,जनता भी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। मारेगा के तहत लोगों को अतिरिक्त आय होती है जिससे अब भाजपा के शासनकाल में आम नागरिक वंचित हो रहे हैं।

बैठक को पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,नोमिन ठाकुर ने भी संबोधित किया।

अंत में बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक पाटन ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ साल से विकास कार्य में ब्रेक लग गया है प्रदेश में कहीं पर भी विकास कार्य नहीं हो पा रही है। उल्टा भाजपा सरकार शराब भट्टी खोलने में रुचि ले रही है। खासकर पाटन विधानसभा में विकास कार्यक्रम नहीं हो रहा है। त्रिस्तरी पंचायती राज में विकास की कोई कमी नहीं होती विकास कार्य के लिए पंचायत में नियम से काम करें और शासन से मांग रखें। साथ ही सरपंच संघ  चुनाव को लेकर एक जुटता दिखाई और सबके  आवाज बनाकर शासन प्रशासन के बीच मांग रखने के लिए सरपंच संघ का चुनाव भी संपन्न हुआ।

आपको बता दें ग्राम पंचायत जामगांव आर के सरपंच रूपेंद्र शुक्ला कांग्रेस समर्पित पाटन जनपद सरपंच संघ के अध्यक्ष बने।श्री शुक्ला को श्री बघेल ने बधाई दी है साथ ही बैठक में उपस्थित सभी सरपंचो ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!